M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

नाबालिग छात्रा से रेप का आरोप, पुलिस बता रही हैं किराया विवाद

हापुड़। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में एक मजदूर महिला ने मकान मालिक दो भाईयों पर अपनी नाबालिग बेटी के साथ रेप का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। उधर पुलिस ने मकान के किराए को लेकर विवाद बताते हुए घटना से इंकार किया हैं।

जानकारी के अनुसार बाबूगढ़ के एक गांव निवासी महिला ने एसपी अभिषेक वर्मा को दी तहरीर में कहा कि पति की मौत के बाद वह एक मकान में अपनी नाबालिग बेटी के साथ रहकर मजदूरी करती है।

महिला ने आरोप लगाया कि
27 जुलाई 2023 को उसकी पुत्री स्कूल से घर आई थी,जिसे घर अकेला छोड़कर वह मजदूरी करने चली गई, तभी मकान मालिक को दोनों पुत्र घर में घुस आए। दोनों ने उसकी पुत्री के साथ रेप कर फरार हो गए थे तथा 26 अगस्त की रात दोनों
आरोपी एक बार फिर उसके कमरे में घुस आए।आरोपियों ने उसके साथ जबरन रेप का प्रयास किया। विरोध पर बेरहमी से पीटा और पुलिस से शिकायत पर हत्या की धमकी दी।घटना के बाद पुत्री ने भी अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी।

मामलें की जानकारी होनें पर उसके होश उड़ गए और मामलें की तहरीर थानें पर दी, परन्तु पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

थाना प्रभारी निरीक्षक संजय पांडे ने बताया कि रेप जैसा कोई मामला नहीं है। मकानमालिक के काफी समय का किराया बाकी है,जिसको लेकर आरोप लगाया गया है। मामलें की जांच की जा रही है।

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने उसकी शिकायत पर कार्रवाई नहीं की। पुलिस उस पर फैसले का दबाव बना रही है। एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई के लिए पुलिस को निर्देशित किया गया है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page