ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

नगर पालिका की करोड़ों रुपए की भूमि पर सालों से कर रहा था रेबन फूड्स ने कब्जा, नोटिस जारी, चलेगा योगी बुल्डोजर फैक्ट्री पर मेहरबानों की होगी जांच

हापुड़।

थाना हापुड़ क्षेत्र के बुलन्दशहर रोड़ स्थित रेबन फूड्स पर नगर पालिका ने करोड़ों रुपए की 2400 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बाउंड्रीवॉल बनाने का आरोप लगाते हुए खाली करने का नोटिस जारी किया है। जिससे फैक्ट्री संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के
रामपुर रोड स्थित रेबन फूड्स ने कई वर्षों से पालिका की करीब 2400 वर्ग मीटर जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर बाउंड्रीवॉल की हुई थी। हाल ही में सदर तहसील की टीम द्वारा उक्त भूमि की पैमाइश की गई तो मामले का खुलासा हुआ। इसपर नगर पालिका ने रेबन फूड को उक्त भूमि को खाली करने का नोटिस थमा दिया। पालिका ने जमीन को खाली करनले का 15 दिन का समय दिया है। अगर 15 दिन में रेबन फूड्स द्वारा भूमि खाली नहीं की जाती है तो पालिका बुल्डोजर चलाकर उक्त भूमि पर अपना कब्जा लेगी।

दरअसल नगर पालिका परिषद हापुड़ डंपिग ग्राउंड बनाने के लिए काफी समय से रामपुर रोड के आसपास सरकारी भूमि की तलाश कर रही थी, लेकिन पालिका को सरकारी भूमि नहीं मिल पा रही थी। ऐसे में पालिका ने करीब दो माह पहले राम्पुर रोड स्थित किसानों
की भूमि तलाशनी शुरू की। कई किसानों व व्यापारियों ने अपनी अपनी भूमि में डंपिग ग्राउंड बनाने का प्रस्ताव दिया। इसमें रेबन फूड ने भी अपनी 2400 वर्ग मीटर भूमि में डंपिग ग्राउंड बनाने का प्रस्ताव दिया था। इसके बाद जिन लोगों का पालिका के पास प्रस्ताव आया था, उन सभी भूमि की तहसील की टीम ने पैमाइश करनी शुरू की।

इसमें रेबन फूड द्वारा दिए गए प्रस्ताव की भूमि की भी पैमाइश कराई गई तो
उक्त भूमि पालिका की पाई गई। इसपर पालिका व तहसील ने उक्त भूमि के कागज खंगालने शुरू किए। अब पालिका के अधिकारियों ने रेबन फूड्स को नोटिस जारी किया है और उक्त भूमि से 15 दिन के अंदर बाउड्रीवॉल हटाने के आदेश दिए है। अगर 15 दिन में उक्त भूमि को खाली नहीं किया जाता है तो पालिका बुल्डोजर चलाकर उक्त भूमि को खाली कराएगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

One Comment

  1. Roulette’s reliance on probability is fascinating! Seeing platforms like no1jl game emphasize strategy & leaderboards-like competitive gaming-adds a new layer. Quick registration & PHP transactions sound convenient too! 🤔

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page