HapurNewsUttar Pradesh
दोस्त के फ्लैट पर गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

पिलखुवा।
क्षेत्र के दिनेश नगर में संदिग्ध ‘परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले में की जांच की।
पुलिस के अनुसार मूलरूप से मोदीनगर के गांव फफराना निवासी आयुष (28) दिनेश नगर के एक फ्लैट में शनिवार को अपने दोस्त से मिलने आया था। शाम के समय अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। साथी उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।












