ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

दुगना के लालच देकर लोगों के करोड़ों रुपए लेकर फरार हुआ होमगार्ड गिरफ्तार

हापुड़।

थाना पिलखुवा क्षेत्र में पुलिस ने करोड़ों रुपये की कमेटी लेकर फरार आरोपी होमगार्ड योगेंद्र को हरियाणा के जिला पलवल में किराए के फ्लैट से गिरफ्तार किया है। आरोपी योगेंद्र मूलरुप से जिला गाजियाबाद थाना मुरादनगर के गांव जीतपुर का रहने वाला है। जिसके खिलाफ कोतवाली में धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पटनीश कुमार ने बताया कि दिनेश नगर आवासीय कॉलोनी के रहने वाले मनोज कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया
था कि होमगार्ड योगेंद्र कोतवाली नगर में तैनात था। जो दिनेश नगर में सी टॉवर में किराए पर रहता था। जुलाई 2022 में उसने 36 सदस्यों की कमेटी बनाई थी। जो 10 जून 2025 को पूरी हो गई थी। कमेटी के सदस्य हर महीने दस हजार रुपये कमेटी में जमा किया करते थे। हर सदस्य को चार लाख रुपये मिलने थे। जब भुगतान का समय आया था तो योगेंद्र अपने पूरे परिवार के साथ फरार हो गया था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मंगलवार को पुलिस ने योगेंद्र को न्यायालय में पेश किया। जहां से आरोपी होमगार्ड को जेल भेज दिया गया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page