ATMS College of Education Menmoms
News

दिव्यांग सहायता शिविर में कृत्रिम अंग मिलने से खुश हुए दिव्यांग


हापुड़। भारत विकास परिषद के तत्वावधान में शनिवार को आर्य समाज मंदिर में दिव्यांग सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 101 दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग वितरित किया गया।
शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि किया। सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों की हर संभव मदद करनी चाहिए। जिससे वे जीवन में अपनी प्रतिभा से आगे बढ़ सकें। उन्होंने दिव्यांगों के लिए संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। संस्था के अध्यक्ष संजय गर्ग ने संस्था के उद्देश्यों को समझाते हुए संस्था द्वारा चल रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
उन्होंने आगे भी इस प्रकार के शिविर लगाते रहने व जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।
शिविर के दौरान दिव्यांगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार ट्राई साइकिल, कृत्रिम हाथ व पैर, जूते, कैलिवर, व्हील चेयर, कान की मशीन का निशुल्क वितरण किया गया। इस दौरान विजेंद्र गर्ग, सुशील गर्ग, सुरेंद्र कबाड़ी, बीए शर्मा, आर्य समाज मंदिर के प्रधान पवन आर्य, संजीव गर्ग, शिखा गर्ग, सुशीला गर्ग, ममता शर्मा, सीमा गर्ग, बृजमोहन मौजूद रहे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page