M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

दिनदहाड़े नाबालिग छात्र की गर्दन, सीने, सिर और कलाई पर पेचकस, सुआ और अन्य से जानलेवा हमला, 6 नामजद समेत 15-18 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज 

दिनदहाड़े नाबालिग छात्र पर जानलेवा हमला, 6 नामजद समेत 15-18 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज
, हापुड़:
थाना हापुड़ क्षेत्र के सबसे व्यस्त इलाके फ्रीगंज रोड पर दिनदहाड़े आधा दर्जन युवकों ने 16 वर्षीय छात्र पर धारदार हथियारों से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने 6 नामजद सहित 18 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
हापुड़ के गांव असौड़ा निवासी संजय कुमार ने  बताया कि उनका बेटा वासुदेव(16)  किसी रिश्तेदार से मिलने हापुड़ आ रहा था। फ्रीगंज रोड पर पहुंचते ही पहले से घात लगाए भानू त्यागी, लवी, शिवम, कार्तिक और वासु ने 10-12 अन्य साथियों के साथ उसे घेर लिया।
उन्होंने बताया कि बिना कुछ बोले आरोपियों ने पेचकस, सुआ और अन्य धारदार हथियारों से वासुदेव के सीने, सिर, गर्दन और कलाई पर ताबड़तोड़ वार किए। हमले में छात्र घायल  होकर सड़क पर गिर गया। हमलावर उसे मृत समझकर मौके से भाग निकले।
घटना की सूचना पर राहगीरों और परिजनों ने घायल किशोर को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार वासुदेव के शरीर पर कई गहरे घाव हैं और उसकी हालत चिंताजनक है। उसका इलाज जारी है।
थाना प्रभारी मनीष चौहान ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page