दहेज में 10 लाख रुपए की मांग पूरी ना करने पर कांस्टेबल ने किया पत्नी की हत्या का प्रयास, एफआईआर दर्ज

दहेज में 10 लाख रुपए की मांग पूरी ना करने पर कांस्टेबल ने किया पत्नी की हत्या का प्रयास, एफआईआर दर्ज
हापुड़। जिले निवासी एक कांस्टेबल व उसके परिजनों पर एक विवाहिता ने दस लाख रुपए की डिमांड पूरी ना करने पर मारपीट व गला दबाकर हत्या के प्रयास का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवाई है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के गांव खेड़ा की लता ने बताया कि उसकी शादी चार दिसंबर 2022 को मेरठ के नवनीत से हुई थी, जो वर्तमान में मुरादाबाद पुलिस लाइन में तैनात है। शादी के कुछ समय बाद ही पति व
ससुर हरकेश, सास शीला देवी, देवर अमर उर्फ सोनू, ममिया ससुर जगपाल व ममिया सास अमर 10 लाख दहेज मांगने लगे। इन्कार पर गाली-गलौज व मारपीट हुई। देवर अमर ने छेड़छाड़ की। विरोध पर पति ने तलाक व दूसरी
शादी की धमकी दी। नौ अगस्त 2025 को आरोपितों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया।
महिला थाना प्रभारी अरुणा राय ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर सिपाही नवनीत सहित छह आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज की गई।













Alright, slot lovers! 567slotsbetbet has some cool games. I tried it out and the graphics are slick. Just remember to play responsibly, yeah? You can find them at: 567slotsbetbet