M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

दहेज में नहीं मिली कार तो विवाहिता को कर दिया घर से बाहर,  पति ने जबरन कराया गर्भपात


हापुड़।
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता को दहेज में कार नहीं मिलने पर उसे ससुरालियों ने जमकर पीटा और उसके बाद घर से बेघर कर दिया। किसी प्रकार मायके पहुंची पीड़िता ने आपबीती बताई। जिस पर परिजनों ने ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने तो पीड़िता ने महिला थाने में पति सहित नौ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई है।
गांव सिकंदरपुर काकौड़ी की रहने वाली अंशुल ने बताया कि उसका विवाह 94 मार्च 2022 को जिला गाजियाबाद के थाना मोदीनगर के गांव डबाना निवासी कौशल कुमार के साथ धूमधाम के साथ हुआ था। मायके पक्ष के लोगों ने शादी में अपनी इच्छा के अनुसार दान-दहेज भी दिया था। लेकिन ससुराल पक्ष के लोग दान-दहेज से खुश नहीं थे और गाड़ी की मांग कर रहे थे। जब पीड़िता ने मायके पक्ष को इस बात की जानकारी दी तो उसके साथ मारपीट की गई।

    पीड़िता ने बताया कि 17 जून 2022 को वह गर्भवती थी। तभी पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और पति ने जबरन उसका गर्भपात करा दिया। जिसके बाद उसे घर से बेघर कर दिया गया। किसी प्रकार वह अपने मायके पहुंची और परिजनों को जानकारी दी। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों को बेहद समझाने की कोशिश की, लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। जिसके बाद से वह अपने मायके में ही रह रही है। अब पीड़िता ने पति कौशल कुमार, ससुर अमर सिंह, सास जगवती, जेठ राज बहादुर, जेठानी मंजू, अभय रोयल, मानसी, ननद निशा उर्फ गुड़िया, कोमल के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    Arun Kumar Jindal

    Mudit Bansal

    Vivek Goel Sarraf

    Raghav Khajanchi


    Om Prime Estate


    RCC Society in Hapur


    JMS World School


    Brainwaves International School


    J P Public School


    MH vivekanand Sr Secondary School


    Kidzee


    Delhi City School


    SCM Global School



    Show More

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Back to top button

    You cannot copy content of this page