M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

दहेज के लिए प्रताड़ना, जेठ पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप; एफआईआर दर्ज 

दहेज के लिए प्रताड़ना, जेठ पर दुष्कर्म की कोशिश का आरोप; एफआईआर दर्ज

हापुड़। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल में विवाहिता का जीना दुश्वार हो गया। मेरठ के गंगानगर निवासी महिला ने हापुड़ के महिला थाने में तहरीर देकर पति, जेठ, ननद-ननदोई समेत 5 लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का आरोप है कि जेठ ने घर में अकेला पाकर दुष्कर्म का प्रयास किया, जबकि पति समेत ससुराल वाले लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 15 दिसंबर 2023 को हापुड़ देहात थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी जसवीर सिवाल से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति जसवीर, ननद शिवानी, ननदोई अरुण, ननदोई के पिता देवेंद्र सिंह और जेठ कपिल उस पर अतिरिक्त दहेज लाने का दबाव बनाने लगे।

पीड़िता का आरोप है कि जेठ कपिल की उस पर शुरू से ही गलत नजर थी। विरोध करने पर ससुराल वाले मारपीट करते थे। आरोप है कि एक दिन घर में अकेला पाकर जेठ ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर मचाने पर वह भाग गया। इसके बाद से पीड़िता मायके में रह रही है।

महिला थाना पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पति जसवीर, जेठ कपिल, ननद शिवानी, ननदोई अरुण और ननदोई के पिता देवेंद्र सिंह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और दुष्कर्म के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।



थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल कराया जाएगा। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page