दहेज की मांग पूरी ना होने पर सुसरालियों ने दो विवाहिताओं को अलग अलग मारपीट कर घरों से निकाला

हापुड़।
जिलें में विभिन्न थाना क्षेत्रों में रह रही दो विवाहिताओं को सुसरालियों ने दहेज की मांग पूरी ना होने पर मारपीट कर घरों से निकाल दिया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना बाबूगढ़ के गांव रसूलपुर बहलोलपुर की प्रियंका ने बताया कि उसकी शादी 25 दिसंबर 2023 को हिंदू रीति-रिवाज से बहादुरगढ़ निवासी अश्वनी कुमार के साथ हुई थी। शादी में पिता ने सामर्थ्य से बढ़कर करीब 12.50 लाख रुपये का दान दहेज दिया था। बावजूद इसके शादी के कुछ समय बाद से ही पति अश्वनी कुमार, जेठ प्रमोद कुमार, जेठ अनिल कुमार, जेठानी सुभद्रा और ननद कुमारी सोनी ने अतिरिक्त दहेज में कार और छह लाख रुपयों की मांग पूरी ना करने पर घर से निकाल दिया।
थाना पिलुखवा क्षेत्र निवासी एक विवाहिता का विवाह तीस नवंबर 2020 को नोएडा सदरपुर कालोनी के जयप्रकाश के साथ हुआ था। मोटी धनराशि खर्च करने के बाबजूद सुसरालियों ने दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग कर रहे पूरी ना करने पर मारपीट करते थे तथा
पति ने उससे अप्राकृतिक संबंध बनाए और ससुरालियों ने उसे घर से बाहर निकाल दिया।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि मामलों में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।












