ATMS College of Education Menmoms
News

टी.एल.एम. प्रदर्शनी में अमित कुमार शर्मा का मंडल स्तर पर प्रथम स्थान, राज्य स्तर के लिए चयन

टी.एल.एम. प्रदर्शनी में अमित कुमार शर्मा का मंडल स्तर पर प्रथम स्थान, राज्य स्तर के लिए चयन

हापुड़। शिक्षा क्षेत्र में अपनी रचनात्मकता और नवाचार के लिए राजकीय इण्टर कॉलेज अनूपपुर डिबाई के विज्ञान शिक्षक अमित कुमार शर्मा ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। हाल ही में सेन्ट थॉमस कन्या इंटर कॉलेज, मेरठ में आयोजित मंडल स्तरीय टी.एल.एम. / विज्ञान प्रदर्शनी 2025 में अमित कुमार शर्मा ने अपने अभिनव शिक्षण उपकरण “संयोजकता कार्ड” के माध्यम से प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
अमित शर्मा का यह चयन अब राज्य स्तरीय टी.एल.एम. प्रतियोगिता के लिए किया गया है, जहाँ वे मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। इससे पूर्व भी उन्होंने जनपद स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की थी।
उनकी इस सफलता पर विद्यालय परिवार, सहकर्मी शिक्षकगण तथा शिक्षाधिकारी वर्ग ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दी हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री धनपाल सिंह ने कहा कि “अमित शर्मा ने मण्डल स्तर पर . लगातार दो वर्षों से प्रथम स्थान प्राप्त कर यह सिद्ध किया है कि समर्पण, नवाचार और रचनात्मकता से शिक्षण को रोचक एवं प्रभावी बनाया जा सकता है।”


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page