जिले में ई-रिक्शाओं से 10 लाख 25 हजार का वसूला जुर्माना व टैक्स:चौबे

जिले में ई-रिक्शाओं से 10 लाख 25 हजार का वसूला जुर्माना व टैक्स:चौबे
-अभियान में 206 ई-रिक्शा किये सीज,862 के काटे चालान
,हापुड़ ।
शासन के निर्देश पर अपै्रल माह में परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से जनपद में चलाये जा रहे अभियान में 23 अप्रैल तक 206 ई-रिक्शा सीज व 862 के चालान काटे गये है। साथ ही ई-रिक्शा से 10 लाख 25हजार का टैक्स व जुर्माना भी वसूल किया गया है।
बुधवार को परिवहन विभाग व यातायात पुलिस द्वारा संयुक्त रूप अभियान चलाया गया। अभियान में एआरटीओ प्रवर्तन रमेश चंद चौबे,यात्रीकर अधिकारी आशुतोष उपाध्याय और यातायात निरीक्षक छवि राम ने अवैध ई-रिक्शा व ऑटो को सीज करने व चालान काटने की कार्यवाही की। जिसमें 4 ई-रिक्शा सीज व 23 के चालान काटे गये।
एआरटीओ प्रवर्तन रमेश कुमार चौबे ने बताया कि
गत एक अप्रैल से जिले में ई-रिक्शा व ऑटों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में 23 अप्रैल तक 206 ई-रिक्शा सीज व 862 के चालान काटे गये है। साथ ही 10 लाख से अधिक का जुर्माना व टैक्स वसूल किया गया है।
उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे माह अनवरत रूप से जारी रहेगा। उन्होंने चालकों से अपील की है कि वाहन स्वामी अपने वाहनों के प्रपत्रों को ठीक करा लें। इसके लिए मुनादी भी कराई जा रही है।