ATMS College of Education Menmoms
News

जिलें में रसोई गैस की किल्लत की अफवाह को लेकर अफरातफरी, डीएम ने कहा – पर्याप्त स्टाक उपलब्ध, कालाबाजारी करने वालें पर होगी सख्त कार्रवाई

जिलें में रसोई गैस की किल्लत की अफवाह को लेकर अफरातफरी, डीएम ने कहा – पर्याप्त स्टाक उपलब्ध, कालाबाजारी करने वालें पर होगी सख्त कार्रवाई

हापुड़।

अमेरिका, इजराइल व ईरान युद्ध को लेकर गैस की किल्लत की सूचना पर जिलें में उपभोक्ताओं में अफरातफरी मची है। वहीं डीएम ने गैस की किल्लत से इंकार करते हुए जिलें में पर्याप्त स्टाक की बात कहकर सभी एजेंसियों व पंपों पर उपलब्धता के बैनर लगवाने के निर्देश दिए तथा कालाबाजारी करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

जानकारी के अनुसार जिलें में 36 गैस एजेंसी है, जिनमें 71530 उज्ज्वला योजना व 155216 गैस कनेक्शन है। अमेरिका ईरान युद्ध की वजह से उपभोक्ताओं में गैस को लेकर अफरातफरी मची हुई है। गैस एजैंसियों पर बुकिंग के लम्बी लाईन लगी है ।

डीएम अभिषेक पाण्डेय ने मामले को लेकर सभी गैंस एजेंसी संचालकों व अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति पर समीक्षा की। अधिकारियों ने बताया कि जिलें की सभी गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पंपों के निरीक्षण के बाद पाया कि सभी जगह आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जनपद में गैस अथवा ईंधन की किसी प्रकार की कमी नहीं है ढ़ाई महीने तक का स्टाक मौजूद हैं तथा किसी भी प्रकार की पैनिक की स्थिति नहीं है।

डीएम अभिषेक पांडेय ने बताया कि जिलें में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं, न ही पेट्रोल-डीजल की भी कोई कमी है, पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों पर जमाखोरी और कालाबाजारी रोकने हेतु निगरानी हेतु टीमें गठित कर दी गई हैं।

पैट्रोल पम्पों व एजेंसी के बाहर लगेगें उपलब्धता के बैनर

डीएम ने जिलें की सभी गैंस एजेंसी व पंपों पर पर्याप्त उपलब्धता के बैनर लगाने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह व कालाबाजारी पर रोक लग सकें।

हेल्प लाइन नंबर जारी

उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और आवश्यकतानुसार ही गैस सिलेंडर की बुकिंग करें, अगर किसी भी उपभोक्ता को घरेलू गैस, पेट्रोल-डीजल से सम्बंधित कोई समस्या उत्पन्न होती है तो अपनी शिकायत टोल फ्री नम्बर 0122-2304835, 0122-2304834, 1077 पर दर्ज करा सकते हैं।

यूट्यूब चैनलों व मीडिया प्लेटफॉर्म पर अफवाह फ़ैलाने पर दी कार्रवाई की चेतावनी

बताया कि जिले के कुछ कुछ यूट्यूब चैनलों, समाचार पत्रों एवं अन्य माध्यमों द्वारा जनपद हापुड़ में गैस की कमी तथा लंबी कतारों की फर्जी न्यूज चलाई जा रही है, जिससे जनता में आक्रोश एवं पैनिक की स्थिति उत्पन्न कर रही हैं। जिस कारण अफवाह फ़ैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page