fbpx
ATMS College of Education
News

जनपद की दोनों मिलों पर किसानों का 300 करोड़ रुपए बकाया, 25 अक्टूबर से चल सकती हैं गन्ना मिलें

हापुड़। जनपद की दोनों शुगर मिलों पर क्षेत्र के किसानों का 300 करोड़ रुपए बकाया हैं।
25 अक्तूबर से मिलों को चलाने की तैयारी है।

चीनी मिलों में भी मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है। गन्ने में जब तक मानक के अनुसार रिकवरी नहीं आती तब तक मिल नहीं चलाए जाते। रिकवरी संबंधी सर्वे 10 अक्तूबर से शुरू हो जाएगा। दोनों ही चीनी मिलों को 25 अक्तूबर से चलाने की तैयारी है। गन्ना विभाग भी अधिकारियों से अपडेट ले रहा है।

गांवों में क्रेशर चालू हो गए हैं। इन पर किसानों से 260 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से गन्ना खरीदा जा रहा है। दोनों ही चीनी मिलों ने किसानों का बीते सत्र का 300 करोड़ से ज्यादा पैसा रोका हुआ है। सिंभावली चीनी मिल पर बकाएदारी अधिक है।

Menmoms Sajal Telecom JMS Group of Institutions
Show More

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page