चुग परिवार के यहां आयोजित हुआ तुलसी विवाह, भजनों पर जमकर किया नृत्य

हापुड़।
सिद्धपीठ दक्षिणमुखी श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह में प्रभात फेरी का आयोजन किया जाता है। कार्तिक पूर्णिमा पर सैकड़ों की संख्या में भक्तों ने डोले का स्वागत किया, साथ ही पूर्णाहुति यज्ञ में भी भाग लेकर अपने जीवन को धन्य किया।
रात्रि में तुलसी विवाह का आयोजन किया गया, बारात का स्वागत एवं आयोजन भगत परिवार के द्वारा किया गया, प्रीतम ग्रोवर, कुलदीप बांगा, गोविंद नरूला, ललित ग्रोवर, मयंक गाबा, हनी गेरा, भारत कश्यप इत्यादि रसिक जनों के द्वारा बधाई गीत गाए गए।
इस मौके पर सोनू चुग, राजीव चुग, कृष्ण गोपाल चुग , मोहन चुग, संजय सहगल, अश्वनी छाबड़ा, दिनेश चुग, भीम सैन नरूला, पुष्पा खरबंदा, दया मेंदीरत्ता, आशा बाटला इत्यादि मंदिर ट्रस्ट से उपस्थित रहे।
मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुभाष सहगल के द्वारा सभी रसिक जनों, उपस्थित जन समूह एवं भगत परिवार का आभार व्यक्त कर सभी के लिए मंगलकामनाएं की गईं।












