M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

पूर्व पीएम पं.नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने अर्पित किए श्रद्धा सुमन

हापुड़। कांग्रेस जनों ने नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी। अतरपुरा चौराहा स्थित नेहरू जी की प्रतिमा पर कांग्रेस जनों ने श्रद्धा सुमन अर्पित कर देश के प्रथम प्रधानमंत्री आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा के संस्मरण भी सुनाए। वरिष्ठ कांग्रेसी इंदर राज बांगा ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू जी के योगदान के बिना 21वीं सदी के भारत की कल्पना नहीं की जा सकती. लोकतंत्र के निर्भीक प्रहरी, उनके प्रगतिशील विचारों ने चुनौतियों के बावजूद भारत के सामाजिक, राजनीतिक और आर्थिक विकास को दृढ़ता से आगे बढ़ाया। आशाराम शर्मा जी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू की विरासत हमेशा रहेगी. भारत के विचार और स्वतंत्रता, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और आधुनिकता के उन मूल्यों पर मशाल की तरह प्रकाश डालती रहेगी, जिसके लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित किया. उनकी दूरदर्शिता और अहमियत हमेशा हमारी अंतरात्मा और कार्यों का मार्गदर्शन करते हैं। वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक कुमार सैनी ने कहा की वे एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। एक दूरदर्शी प्रधानमंत्री थे। वे एक ऐसे लोकतांत्रिक शख्स थे जिसने हमारे गणतंत्र की नींव रखी। दुनिया भर में सम्मानित एक राजनेता थे। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने सभी उत्तराधिकारियों के अनुसरण के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मिथुन त्यागी, पीसीसी अरविंद शर्मा, प्रदेश सचिव डॉ शोएब, अंकित शर्मा, अमित सैनी, विक्की शर्मा, सीमा शर्मा, राज मोहन शर्मा, सविता गौतम, विकास त्यागी, जसवीर सिंह, वाई के शर्मा, जस्सा सिंह, सुबोध शास्त्री, अरुण वर्मा, नरेश कुमार, देवेंद्र कुमार, यशपाल सिंह, खेम सिंह सहारा, सुखपाल गौतम, शौकीन चौधरी, सिराजुद्दीन मौजूद आदि मौजूद रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page