छत का प्लास्टर गिरने से मासूम बेटी की मौत, मां गंभीर रूप से हुई घायल ,मचा हड़कंप

छत का प्लास्टर गिरने से मासूम बेटी की मौत, मां गंभीर रूप से हुई घायल ,मचा हड़कंप
, हापुड़।
थाना पिलखुवा क्षेत्र में गुरुवार दोपहर घर में सो रही मान बेटी के ऊपर छत का लेटर भर भराकर कर गिर गया, जिससे चीख-पुकार मच गई। घटना से डेढ़ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के मोहल्ला माता कॉलोनी निवासी रेखा और डेढ़ वर्षीय बेटी काव्या कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान अचानक छत से प्लास्टर गिरने से काव्या स्थान पर ही ढेर हो गई, जबकि रेखा के सिर में गहरी चोटें आईं।
चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने मौके पर पहुंच मलबे से मां बेटी को निकाल अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां मासूम काव्या को चिकित्सिकों ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे ने पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ा दी है।












