News
घर के बाहर खड़ी गाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, जलकर हुई खाक

घर के बाहर खड़ी गाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में लगी आग, जलकर हुई खाक

हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र में देर रात घर के बाहर खड़ी एक शिक्षक की गाड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे पूरी कार जलकर खाक हो गई।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के
फ्रीगंज रोड के मोहल्ला गंगापुरा निवासी गुलशन कुमार की कार घर के बाहर खड़ी थी, तभी कार में आग लग रही है। बाहर निकलकर देखा तो कार में तेज आग धधक रही थी। देखते-देखते पूरी कार आग की लपेट में आ गई।
कार में आग लगते ही आसपास अफरा-तफरी मच गई। मोहल्ले के लोग बड़ी संख्या में बाहर निकल आए। राहगीरों ने दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने मेहनत से आग बुझाई, लेकिन कार पूरी तरह जल चुकी थी।












