गन्ना भुगतान, आवारा पशुओं को पकड़ने सहित अन्य मांगों को लेकर किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, समाधान की मांग

हापुड़।
जिलें की गन्ना मिलों से भुगतान,आवारा पशुओं को पकड़ने व अन्य मांगों को लेकर
किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर डीएम को ज्ञापन सौंपा और समाधान की मांग की।
डीएम को सौंपें ज्ञापन में मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरूण प्रधान ने कहा कि जिलें में 10 से 15 वर्ष पूराने डीजल व पैट्रोल वाहनो की रोक की आड में पुलिस द्वारा किसानो व आम आदमी का शोषण कर रहे है। सिम्भावली शुगर मिल व ब्रजनाथ शुगर मिल द्वारा किसानो का गतवर्ष 2024 का गन्ना भुगतान अभी तक नही किया गया है। जिससे किसानो की आर्थिक स्थिति कमजोर हो रही है।
उन्होंने कहा कि जिलें में आवारा पशुओं की बढ़ती संख्या है, जिससे किसानो की फसल की बरबादी व सड़क पर दुर्घटनाये हो रही है। उन्होंने डीएम से समस्या के समाधान की मांग की है।













Heard good things about 715bet18. Giving it a whirl tonight. Wish me luck, fellas! Give it a go: 715bet18
Alright, peeps, linkb88 seems like another shortcut to get into B88. Good to have in your back pocket if the main site’s having issues. No reason not to use it! linkb88