News
खेत में निकला विशालकाय अजगर, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

खेत में निकला विशालकाय अजगर, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
हापुड़।
थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के एक गांव में विशालकाय अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर पकड़ जंगल में छोड़ दिया।
बाबूगढ़ क्षेत्र के शाहपुर जट गांव में एक खेत में शनिवार को
एक विशाल अजगर निकल आया । खेत में काम कर रहे लोगों ने अजगर को देखा,तो दहशत फ़ैल गई। ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर अजगर को पकड़ लिया। इसके बाद उसे जंगल के सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।












