M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

खेत पर पानी लेने गई युवती का कार सवारों ने किया अपहरण, मां के शोर मचाने पर हुए फरार

 खेत पर पानी लेने गई युवती का कार सवारों ने किया अपहरण, मां के शोर मचाने पर हुए फरार

गढ़मुक्तेश्वर। थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार दोपहर सनसनीखेज वारदात हुई। खेत पर मां के साथ काम करने गई युवती को नलकूप से पानी भरते समय कार सवार बदमाशों ने जबरन अगवा कर लिया। युवती की मां के शोर मचाने पर आरोपी कार समेत मौके से फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है

गांव निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि बुधवार दोपहर वह अपनी बेटी के साथ जंगल में खेती के काम से गई थी। दोपहर के समय बेटी पास के खेत में लगे नलकूप से पानी लेने गई। इसी दौरान वहां एक कार आकर रुकी। कार सवार युवकों ने अचानक उसकी बेटी को पकड़कर जबरन कार में डाल लिया और अपहरण कर फरार हो गए।

महिला ने शोर मचाकर ग्रामीणों को इकट्ठा करने की कोशिश की, लेकिन तब तक आरोपी युवती को लेकर भाग चुके थे। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने पीड़ित मां की तहरीर के आधार पर अज्ञात कार सवारों के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। कार के नंबर और रूट का पता लगाने के लिए सर्विलांस की मदद ली जा रही है।



पुलिस का दावा है कि जल्द ही युवती को सकुशल बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है।















Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page