M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

क्रीड़ा भारती ने किया खेल चर्चा का आयोजन, क्रीड़ा भारती एक राष्ट्र व्यापी खेल संगठन हैं – प्रसाद


अखिल भारतीय क्रीड़ा भारती के संगठन मंत्री प्रसाद महानकर ने हापुड़ जिला क्रीड़ा भारती बैडमिटन व बास्केटबॉल केन्द्र जाकर खिलाड़ियों से मिले।
अटल पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण भी किया गया।

एल०एन० स्पोर्ट्स क्लब गढ़ रोड हापुड़ में क्रीड़ा भारती जनपद हापुड़ के सभी पदाधिकारियों और सदस्यो के साथ क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर ने किया खेल चर्चा का आयोजन। इनके साथ क्रीड़ा भारती के प्रदेश मंत्री डॉ विकास अग्रवाल, मेरठ प्रांतीय अध्यक्ष विशाल मित्तल, क्षेत्र संयोजक राजेश ज, मेरठ विभाग संयोजक डॉ सुदर्शन त्यागी एवं प्रांत मंत्री अनिल शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे। अखिल भारतीय क्रीड़ा भारती के संगठन मंत्री प्रसाद महानकर ने हापुड़ जिला क्रीड़ा भारती बैडमिटन व बास्केटबॉल केन्द्र जाकर खिलाड़ियों से मिले। राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर ने कहा कि क्रीड़ा भारती एक राष्ट्र व्यापी खेल संगठन है, जिसमें देश के हर नागरिकों विशेषतः युवकों को शारीरिक और मानसिक खेल के प्रशिक्षण दिए जाते हैं। इसकी स्थापना पुणे (महाराष्ट्र) में वर्ष 1992 में की गई। इसका बोधवाक्य “क्रीडा से निर्माण चरित्र का, चरित्र से निर्माण राष्ट्र का ” है। क्रीडा भारती का मुख्य उद्देश भारत के अन्य स्थापित खेलों के साथ स्वदेशी खेलों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के परम्परागत खेलों को बढावा देना है, ताकि समाज के सभी वर्ग मैदान पर आकर खेलें तथा खेलों के माध्यम से स्वस्थ शरीर, तीक्ष्ण बुद्धि, मानसिक व संस्कार प्राप्त करें और खिलाड़ियों में राष्ट्रीय चरित्र का निर्माण हो। क्रीड़ा भारती का उद्देश्य चरित्रवान खिलाड़ियों का निर्माण करना है। क्रीड़ा भारती, क्रीड़ा से निर्माण चरित्र का और चरित्र से निर्माण राष्ट्र का अनुसरण करते हुए खिलाड़ियों के बीच कार्य करती है। क्रीड़ा भारती किसी एक संगठन या एक खिलाड़ी के लिए काम नहीं कर, सभी खेल-खिलाड़ियों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। जिसके बल पर आज पूरे देश में संगठन ने अपनी पकड़ और पहचान खिलाड़ियों के बीच बनाई है। क्रीड़ा भारती खिलाड़ियों के बीच में बेहतर कार्य कर रही है। जिससे जिले में नित्य नए खेलों का प्रचार-प्रसार और नए-नए खिलाड़ी से जुड़ रहे हैं। क्रीड़ा भारती निश्चित रूप से चरित्रवान खिलाड़ियों का निर्माण खेलों के माध्यम से कर रही है, जिससे बेहतर खिलाड़ी सामने आ रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को अनुशासन एवं लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने की बात कही। अखिल भारतीय क्रीड़ा भारती के संगठन मंत्री ने अपने संबोधन में हापुड़ जिला क्रीड़ा भारती केंद्रो को विस्तार करने की बात कही। संगठन मंत्री द्वारा अटल पार्क में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर ज़िला संरक्षक संजीव गोयल, ब्रिजेश गर्ग, ज़िलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, ज़िला मंत्री मनप्रीत खैरा, कोषाध्यक्ष आशीष गर्ग, डॉ शशि शर्मा, वंदना सिंहल, कनक गुप्ता, छमा शर्मा, दीपांशु, अंकुर, गौरव, परवीन, रोहताश, हरेंद्र सिंह, गौरव कौशिक, सुबोध त्यागी, धर्मेंद्र कुमार, महेश सेनी, सरदार बलवंत सिंह, दर्शन सिंह, निशा, सौम्या, मनीषा आदि लोग उपस्थित रहे।



Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page