ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी नजरबंद.

हापुड़।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय को हाऊस अरेस्ट करने के बाद हापुड़ में भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी को उनके कार्यालय पर नजरबंद कर दिया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने बताया हैं कि बनारस में प्रधानमंत्री मोदी के दौरे से पहले प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी को पुलिस ने उनके लखनऊ में आलमबाग स्थित आवास पर एहतियातन हाऊस अरेस्ट कर लिया हैं। उन्होंने कहा हैं कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार राहुल गांधी जी की बिहार पदयात्रा से बौखलाई हुई हैं। भाजपा के एक नेता ने तो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी पर बेहद ही अशोभनीय टिप्पणी तक कर डाली। जिसकी हर कांग्रेस जन अपने शब्दों में घोर भर्त्सना करता हैं। उन्होंने कहा हैं कि प्रदेश की भाजपा सरकार कांग्रेसी नेताओं को इसी विरोध में डर के सहारे कांग्रेसी नेताओं को नजरबंद कर रही हैं। राकेश त्यागी ने कहा हैं कि भाजपा सरकार पुलिस के दम पर कांग्रेसी नेताओं को नजरबंद तो कर सकती हैं लेकिन उनकी आवाज को नहीं दबा सकती।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page