कमला अग्रवाल गर्ल्स कॉलेज में पीटीएम के साथ हुआ “ब्राइटर माइंड सेशन”, छात्र ने आंख पर पट्टी बांधकर किताब पढ़ी, अभिभावक हुए चकित

कमला अग्रवाल गर्ल्स कॉलेज में पीटीएम के साथ हुआ “ब्राइटर माइंड सेशन”,
छात्र ने आंख पर पट्टी बांधकर किताब पढ़ी, अभिभावक हुए चकित
हापुड़। श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज में अभिभावक-शिक्षक बैठक के साथ “ब्राइटर माइंड सेशन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों की शैक्षिक प्रगति पर चर्चा के साथ-साथ मानसिक विकास पर विशेष सत्र चलाया गया।
पीटीएम में मिली बच्चों की प्रगति की जानकारी*
पीटीएम में शिक्षकों ने अभिभावकों को बच्चों की पढ़ाई, व्यवहार और उपस्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बड़ी संख्या में छात्राएं अपने माता-पिता के साथ कार्यक्रम में शामिल हुईं।
आंख बंद कर पढ़ी किताब, बताया रंगों का नाम
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हार्टफुलनेस संस्था के सहयोग से आयोजित “ब्राइटर माइंड सेशन” रहा। सत्र का शुभारंभ प्रधानाचार्या श्रीमती पारुल शर्मा ने किया।
इस दौरान कक्षा 7 की छात्रा अंश ने आंखों पर काली पट्टी बांधकर किताब को सूंघकर पढ़ा और छूकर रंगों के नाम भी बताए। उसके इस अद्भुत प्रदर्शन को देखकर अभिभावक हैरान रह गए। प्रधानाचार्या ने अंश को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
क्या है “ब्राइटर माइंड सेशन”
हार्टफुलनेस संस्था के प्रतिनिधि श्री जगबीर सिंह ने बताया कि इस सत्र का उद्देश्य छात्रों का बौद्धिक, संरचनात्मक और इमोशनल विकास करना है। इससे बच्चे पढ़ाई में अच्छे अंक लाने के साथ-साथ आत्मनिर्भर निर्णय लेने वाले और तनावमुक्त जीवन जीना सीखते हैं।
उन्होंने बच्चों और अभिभावकों को ध्यान, सकारात्मक सोच और करियर गाइडेंस के टिप्स भी दिए। विद्यालय ने उनका पटका पहनाकर स्वागत किया।
प्रधानाचार्या श्रीमती पारुल शर्मा ने बताया कि यह अवधारणा 2015 में बेंगलुरु में हुई रिसर्च पर आधारित है। इसे 2016 से लागू किया गया। आज यह यूरोप, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया सहित कई देशों में सफलतापूर्वक चल रही है और भारत में भी इसे अपनाया जा रहा है।
अभिभावकों ने सत्र की सराहना करते हुए कहा कि इससे बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा।















