नेशनल हाईवे- 9 पर काले सूटकेस में मिलें महिला के कंकाल की एक सप्ताह बाद भी नहीं हो सकी शिनाख्त नहीं, पुलिस जांच में जुटी

हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर एक सप्ताह पूर्व सूटकेस में मिलें महिला के कंकाल की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य राज्यों में लापता हुई महिलाओं की डिटेल खंगालने में लगी है।
जानकारी के अनुसार पिलखुवा के रामा हास्पिटल के निकट खेत में विगत् सोमवार को एक काले सूटकेस में महिला कंकाल, शराब व तेजाब की बोतलें बरामद हुई थी। एसपी ने मामले के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई हुई है।
एएसपी विनीत भटनागर ने बताया कि पुलिस की चार टीमों ने अब तक 250 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों को खंगाला है। दिल्ली एनसीआर और हरियाणा समेत कई जनपदों में गुमशुदा महिलाओं का डाटा जुटाया जा रहा है। जिससे महिला के कंकाल से मिले कपड़ों से उसकी पहचान करने में आसानी रहे।
उन्होंने बताया कि महिला के परिजनों के मिलने के बाद उनके डीएनए का सैंपल लिया जाएगा। जिसके बाद उस सैंपल को लखनऊ प्रयोगशाला भेजा जाएगा।












