एलायंस क्लब माधव ने वृद्धाश्रम में लगाया स्वास्थ्य शिविर,


हापुड़ । एलायंस क्लब माधव के द्वारा एक स्वास्थ्य शिविर दोमि रोड स्थिति वृद्ध आश्रम में लगाया गया वहां पर रह रहे 65 बुजुर्ग व्यक्तियों के स्वास्थ्य की जांच की गई ।
वरिष्ठ फिजिशियन डॉ के एस ठकराल ने सभी लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें उचित परामर्श दी।
क्लब के अध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने बताया कि अत्यधिक ठंड बढ़ जाने के कारण सभी के स्वास्थ्य में कुछ ना कुछ परेशानी आ रही है खास तौर पे बुजुर्ग लोगों में, इसलिए हमारे द्वारा इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन वृद्ध आश्रम में किया गया है।
क्लब के सचिव अनुज गोयल ने कहा बुजुर्ग लोगों के आशीर्वाद से ही हम जीवन में तरक्की कर सकते है उन्होंने बताया की हमने आज डॉक्टर साहब की मदद से वृद्ध आश्रम में रह रहे 65 बुजुर्ग लोगों के स्वास्थ्य की जांच करवाई है और वहां रह रहे सभी लोगों को मिठाई व फल भी वितरित किए गए है।
कैंप आयोजक सौरभ अग्रवाल के द्वारा नि: शुल्क दवाई भी वहां पर वितरित की गई। कैंप में संरक्षक अनुज मित्तल, सुधीर गुप्ता , भुवन जैन,तुषार गर्ग,प्रदीप गर्ग,ध्रुव गुप्ता,आदि का सहयोग रहा












