एक अप्रैल से शिक्षामित्रों को 18 हजार रुपए व अनुदेशकों को 17 हजार रुपए देंगे – मुख्यमंत्री योगी

एक अप्रैल से शिक्षामित्रों को 18 हजार रुपए व अनुदेशकों को 17 हजार रुपए देंगे – मुख्यमंत्री योगी
हापुड़। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिलें सहित पूरे प्रदेश में एक अप्रैल से शिक्षामित्रों को 18 हजार रुपए व अनुदेशकों को 17 हजार रुपए दिए जाएंगे। जिससे शिक्षामित्रों में खुशी की लहर है।
योगी ने घोषणा करते हुए कहा कि सपा सरकार में शिक्षा मित्र और अनुदेशकों को तीन हजार सपा मिलते थे , लेकिन हमारी सरकार ने 10 हजार किया था।और अब अप्रैल से 18 हजार रुपए देने की घोषणा की। अनुदेशकों को 17 हजार रुपए देंगे। तत्काल भुगतान की व्यवस्था करने जा रहे हैं।इसके अलावा पांच लाख रुपए तक का केसलैस इलाज की व्यवस्था की है।
मुख्यमंत्री योगी की घोषणा के बाद से नौ साल बाद बढ़ी सैलरी से शिक्षामित्रों व अनुदेशकों में खुशी की लहर दौड़ गई।












