एआरटीओ व ट्रैफिक पुलिस ने 69 वाहनों का किया चालान, 18 वाहन सीज

एआरटीओ व ट्रैफिक पुलिस ने
69 वाहनों का किया चालान, 18 वाहन सीज
हापुड़।
जिलें में एआरटीओ व ट्रैफिक पुलिस ने नियमों का उल्लघंन करने वालें 69 वाहनों का चालान कर 18 वाहनों को सीज किया गया।
पीटीओ आशुतोष उपाध्याय ने बताया कि परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया। इस दौरान अपंजीकृत, बिना नंबर प्लेट, कर बकाया, फिटनेस समाप्त और नाबालिग द्वारा चलाए जा रहे वाहनों पर कार्रवाई की गई।
अभियान में कुल 69 वाहनों का चालान किया गया। साथ ही 18 वाहनों को टी पी नगर में सीज कर दिया गया।
एआरटीओ रमेश चौबे, पीटीओ आशुतोष उपाध्याय ने अंबेडकर तिराहा, तहसील चौराहा समेत जनपद के कई स्थानों पर यह अभियान चलाया। चालकों को वैध दस्तावेजों के साथ ही वाहन चलाने की हिदायत दी गई। उन्हें यातायात नियमों के बारे में भी जागरूक किया गया।
उन्होंने बताया कि यह अभियान पूरे महीने लगातार चलता रहेगा। वाहन मालिकों से अपील की गई है कि जिन ई-रिक्शा का पंजीकरण नहीं हो सकता, उन्हें स्वयं स्क्रैप करा लें।