M&M Project OM Prime Estate ATMS College of Education
News

आंधी के चलते मकान भरभरा कर गिरा, दंपत्ति सहित चार घायल

आंधी के चलते मकान भरभरा कर गिरा, दंपत्ति सहित चार घायल

हापुड़। थाना पिलखुवा क्षेत्र में देर रात आई आंधी में एक कच्चा मकान की छत भरभरा कर गिर गई। जिससे घर में सो रहे परिवार के चार सदस्य घायल हो गए। चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने घायलों को बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती करवाया।

जानकारी के अनुसार पिलखुवा क्षेत्र के मोहल्ला छिद्दापुरी धोबी घाट निवासी शाहनवाज अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता है और मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण कर रहा है। देर रात पूरा परिवार घर में खाना खाकर सो गया था। देर रात तेज रफ्तार आंधी के चलते कच्चे मकान की छत व दीवारें भरभराकर गिर गई। जिससे घर में सो रहे परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पड़ोसियों ने मौके पर पहुंच सभी घायलों को बाहर निकाल अस्पताल में भर्ती करवाया।

पड़ोसियों के अनुसार घटना में परिवार के शाहनवाज, उनकी पत्नी सोनी व उनकी दो बच्चे परी व फाजिया घायल हो गए थे। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना से आसपास में हड़कंप मच गया।

Arun Kumar Jindal

Mudit Bansal

Vivek Goel Sarraf

Raghav Khajanchi


Om Prime Estate


RCC Society in Hapur


JMS World School


Brainwaves International School


J P Public School


MH vivekanand Sr Secondary School


Kidzee


Delhi City School


SCM Global School



Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page