अवैध हथियार सप्लाई करने वालें गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, ऑन डिमांड बेचते थे हथियार

अवैध हथियार सप्लाई करने वालें गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार, ऑन डिमांड बेचते थे हथियार
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना धौलाना क्षेत्र में पुलिस ने चैकिंग के दौरान संदिग्ध रूप से बाईक पर घूम रहे तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से पिस्टल, तंमचें आदि बरामद किए।
एसपी कुंवर ज्ञान्जय सिंह ने बताया कि थाना धौलाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान देहरा झाल के पास से बाइकसवार तीन हथियार तस्करों पिलखुवा निवासी नमन, चिराग उर्फ़ चिंटू व अलीगढ़ निवासी दीपक को गिरफ्तार कर 6 तंमचें, चार पिस्टल, मोबाइल व बाईक बरामद किया।
उन्होंने बताया कि पूछताछ में तस्करों ने बताया कि वह ऑन डिमांड पांच हजार रुपए में तंमचा, 40-45 हजार में अवैध पिस्टल बेचकर मोटी कमाई करते थे। गिरफ्तार बदमाश दीपक पर पांच व चिराग पर तीन मुकदमे दर्ज हैं।












