fbpx
ATMS College of Education
News

अभिषेक त्यागी बने बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य बनी स्वाति गर्ग


हापुड़। शासन ने बाल कल्याण समिति का जनपद अध्यक्ष  दिनेश विद्यापीठ के संचालक
अभिषेक त्यागी व किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य भाजपा महिला मोर्चा की जिला
उपाध्यक्ष,अधिवक्ता डा.स्वाति गर्ग को नियुक्त किया। भाजपा कार्यकर्ताओं
ने नव नियुक्त दोनों पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य
की कामना की है।
        आपको बता दें,कि मेरठ क्षेत्र के मूल निवासी  अभिषेक त्यागी जो पेशे से चार्टर्ड इंजीनियर है,हॉन्ग कोंग, जापान में कई वर्ष तक कार्यरत रहे। साथ ही 2014 से हापुड़ क्षेत्र में रहकर विद्यालय विद्यापीठ
धनौरा,हापुड़ का संचालन कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों के लिए.उच्चतर शिक्षा सभी आसपास के बच्चों को प्राप्त हो सके। क्षेत्र के बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक प्रशंसनीय कार्य किए हैं। उत्तर प्रदेश
सरकार द्वारा बाल विकास कल्याण समिति हापुड़ के अध्यक्ष पद पर नियुक्त पर सम्मान दिया है।
   वहीं दूसरी ओर भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष,अधिवक्ता.डा.स्वाति गर्ग भी पिछले कई वर्षों में जनता की सेवा करती आ रही है। शासन ने उन्हें भी किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य नियुक्त कर सम्मान दिया है।

Menmoms Sajal Telecom JMS Group of Institutions
Show More

3 Comments

  1. Pingback: look at these guys
  2. Pingback: disposable

Leave a Reply

Back to top button

You cannot copy content of this page