होटल में तेज रफ्तार कार मेंं युवक का कुचलने के मामले में दर्ज हुई एफआईआर,72 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर

होटल में तेज रफ्तार कार मेंं युवक का कुचलने के मामले में दर्ज हुई एफआईआर,72 घंटे बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
हापुड़।
थाना बाबूगढ़ के नेशनल हाईवे- 9 स्थित राजाजी की हवेली में बाहर बैठे युवक को तेज रफ्तार कार से कुचलकर हुई मौत के मामले में परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज करवाई है। पुलिस 72 घंटे बाद भी खाली हाथ है ।
जानकारी के अनुसार
बुलंदशहर के फतेहपुर गांव निवासी व दिल्ली जल बोर्ड में संविदा कर्मचारी अजीत पाल (28) सोमवार देर रात अपनी महिला मित्र आकांक्षा का जन्मदिन मनाने बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित राजाजी हवेली आया था, जहां युवक युवती होटल में खाना खाकर बाहर कुर्सी पर बैठकर बात कर रहे थे, तभी एक स्विफ्ट डिजायर कार तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर होटल में घुसी और रास्ते में कुर्सी पर बैठे युवक को हवा में उछाल दिया। जिससे अजीत की मौत हो गई थी।घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका भी जाहिर की है।
थाना प्रभारी निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज की है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।












