ATMS College of Education Menmoms Global Inc
News

हापुड़ के कांगेसियों ने कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए लखनऊ में किया मतदान

नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिलने से पार्टी को मिलेगी मजबूती — अभिषेक गोयल.

हापुड़। सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद पर चुनाव सम्पन्न हो गया। जिसमें हापुड़ से मतदान करने के लिए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल और पीसीसी का डेलीगेशन लखनऊ पहुंचा। पीसीसी डेलीगेशन में सेवादल के राष्ट्रीय सचिव दिनेश कौशिक, प्रदेश महासचिव बदरुद्दीन कुरैशी, पूर्व धौलाना विधानसभा प्रत्याशी अरविंद शर्मा, प्रदेश सचिव डॉक्टर शोएब, मेरठ कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी सहित कई कांग्रेस जन लखनऊ स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मतदान के समय शामिल रहें। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया हैं कि आज कांग्रेस अध्यक्ष पद पर मतदान शुरू हो चुका हैं। चुनाव में मुख्य मुकाबला कांग्रेस के 2 उम्मीदवारों मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर के बीच हैं। जिसमें सीडब्ल्यूसी, एआईसीसी और सभी राज्यों के पीसीसी सदस्य मतदान कर रहे हैं। अभिषेक गोयल ने कहा हैं कि कांग्रेस का अध्यक्ष कोई भी बने। पार्टी को नया अध्यक्ष मिलने से संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा हैं कि चुनाव मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदाता गोपनीय रूप से अपने मत का प्रयोग कर अध्यक्ष पद पर अपना मतदान कर रहे हैं!!

AngelOne

Deewan Global School Admission open संपर्क करे :7055651651

Deewan Global School JMS World School SCM Sr Sec School Radhey Krishna Caters
Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page