ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

हापुड़ में धूमधाम से निकाली भैरो मंदिर की पंखा शोभायात्रा

हापुड़। हापुड़ के प्रमुख मार्गों से दिल्ली रोड स्थित श्री भैरो मंदिर की पंखा शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। एक दर्जन से ज्यादा मनमोहक झांकियों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

दिल्ली रोड स्थित श्री भैरो मंदिर की पंखा शोभायात्रा शनिवार को धूमधाम से निकाली गई। श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से शोभायात्रा में भाग लिया। शोभायात्रा में एक से बढ़कर एक मनमोहक झांकियां शामिल की गई थीं। जिसमें हनुमान जी का बाल रूप, मां काली का रौद्र रूप, भगवान श्री गणेश की झांकी के साथ ही अनेक बैंडबाजे शामिल रहे।

शोभायात्रा देखने के लिए सड़क के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। बैंड बाजों के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भक्तिपूर्ण भजन प्रस्तुत कर समूचे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। सभी ने भैरो बाबा के जयकारे लगाकर आर्शीवाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने अपना योगदान दिया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page