ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

हापुड़ में खूंखार हुए बंदर , ट्यूशन जा रही तीन छात्राओं को सैकड़ों बंदरों ने बनाया बंधक, छात्राएं बचने के लिए रोती व चिल्लाती रही, बंदर उन्हें जगह जगह काटते रहे

हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।

नगर पालिका परिषद की उदासीनता के चलते हापुड़ में रोजाना बंदरों व कुत्तों का आंतक बढ़ता ही जा रहा है। हर गली ,मौहल्लें, कालोनी में बंदर आती जाती महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को अपना निशाना बना रहे हैं। शुक्रवार सुबह मंडी में ट्यूशन पढ़ने साईकिल पर जा रही तीन छात्राओं को सैकड़ों बंदरों ने बंधक बनाकर उन पर हमला कर काटते रहे और उनके कपड़े फाड़कर घायल कर दिया। दिल दहलाने वाली इस घटना से लोगों के रोंगटे खडे़ हो गए। लोगों ने आक्रोश जताते हुए बंदर व कुत्तों को पकड़ने की मांग की।

जानकारी के अनुसार हापुड़ के पक्का बाग स्थित मंडी में शुक्रवार को आर्य कन्या इंटर कॉलेज की तीन छात्राएं ट्यूशन पढ़ने के लिए सुबह 6 बजे साईकिल से आ रही थी, तभी ट्यूशन स्थल के निकट तीनों छात्राओं पर बंदरों ने हमला बोल दिया।

पीड़ित छात्राओं मोनिका , अंकिता व रूचि के अनुसार बंदरों ने उनकी साईकिल गिरा दी और उनके पीछे पड़ गए,जिस कारण वह एक खाली प्लाट में घुस गई, जहां सैकड़ों बंदरों ने उन्हें घेर बंधक बना लिया। बंदर का झुंड चोरों तरफ से उन पर हमला करने लगा और काटते हुए कपड़े फाड़ने लगा। जिस कारण वे जोर जोर से रोने व चिल्लानें लगी।

सुबह के समय मंडी में कोई व्यक्ति ना होने के कोई उन्हें बचाने नहीं आया । उसी समय चीख-पुकार की आवाज सुनकर सामने रह रहे युवा व्यापारी निखिल जिंदल मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद छात्राओं को बंदरों से बचाकर अपने घर ले आए , जहां प्राथमिक उपचार के बाद छात्राओं के परिजनों को बुलाकर उन्हें सौंप दिया।

घटना की सूचना मिलते ही सैकड़ों व्यापारी मौके पर पहुंचे और भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए डीएम व नगर पालिका से बंदरों व कुत्तों को पकड़वाने की मांग की।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page