ATMS College of Education Menmoms
Hapur

डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, तीन लोग घायल

हापुड़ थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर चौपला में बुधवार की सुबह नया हाईवे के पास डिवाइडर से टकराकर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सरकारी एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

बुधवार सुबह एक कार गढ़ से गाजियाबाद जा रही थी। जैसे ही कार रसूलपुर के पास नए हाईवे पर पहुंची, कुचेसर चौपला पर तेज गति के कारण चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से टकराकर पलट गया. कार में मुसरा (10), शाहीन (14) और मेहरूनिशा (52) घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलेंस व पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page