ATMS College of Education Menmoms
News

हापुड़ के शिक्षक अमित कुमार शर्मा का राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए चयन, मिलेगा पहला राज्यपाल अध्यापक पुरस्कार

हापुड़ के शिक्षक अमित कुमार शर्मा का राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए चयन*
*हापुड़ के लिए गर्व का ऐतिहासिक क्षण:* *जनपद हापुड़ के पहले माध्यमिक शिक्षक बने अमित कुमार शर्मा, जिन्हे राज्यपाल अध्यापक पुरस्कार दिया जायेगा l*
*पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की |*
हापुड़ ।
जनपद हापुड़ के लिए यह अत्यंत गौरव का विषय है कि राजकीय इंटर कॉलेज अनूपपुर डिबाई में कार्यरत वरिष्ठ एवं नवाचारी शिक्षक श्री अमित कुमार शर्मा का उत्तर प्रदेश राज्य अध्यापक पुरस्कार-2025 के लिए चयन किया गया है ।
श्री शर्मा को 5 सितंबर 2026 को *शिक्षक दिवस के अवसर पर लखनऊ में आयोजित भव्य राज्य स्तरीय समारोह में यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया जाएगा ।* अमित शर्मा हापुड़ जनपद के सबसे पहले माध्यमिक शिक्षक बने हैं जिन्हें राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है | यह पुरस्कार जनपद हापुड़ में अभी तक किसी भी माध्यमिक शिक्षक को नहीं मिला है |
*इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जिला विद्यालय निरीक्षक, हापुड़ डॉo श्वेता पूठिया ने शिक्षक अमित शर्मा को राज्य अध्यापक पुरस्कार के चयन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं l* उन्होंने कहा-
“यह उपलब्धि आपके सतत परिश्रम, नवाचारपूर्ण शिक्षण कार्य, विद्यार्थियों के प्रति आपकी निष्ठा तथा शिक्षा के क्षेत्र में आपके उत्कृष्ट योगदान का प्रतिफल है। आपने जनपद हापुड़ का गौरव बढ़ाया है तथा अन्य शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बने हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में भी आप इसी प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करते रहेंगे।”

*उत्तर प्रदेश शासन द्वारा राज्य अध्यापक पुरस्कार के अंतर्गत श्री शर्मा को 5 वर्ष का सेवा विस्तार, शॉल, प्रतीक चिन्ह तथा ₹25,000 की नगद धनराशि प्रदान की जाएगी l साथ ही राज्य परिवहन बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा भी प्रदान की जाएगी । यह पुरस्कार उन्हें नवाचारपूर्ण शिक्षण कार्य, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान तथा विभागीय दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए दिया जा रहा है ।*

उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियां –
श्री अमित कुमार शर्मा की शैक्षिक योग्यता अत्यंत प्रभावशाली है। उन्होंने एम.एस.सी. (रसायन विज्ञान) एवं बी.एड. की उपाधि प्राप्त की है । *रसायन विज्ञान विषय में उन्होंने 13 बार नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिसमें उनकी सर्वश्रेष्ठ ऑल इंडिया रैंक 4 रही है । इसके अतिरिक्त उन्होंने 5 बार गेट परीक्षा भी उत्तीर्ण की है, जिसमें उनकी सर्वश्रेष्ठ ऑल इंडिया रैंक 20 रही है ।*
श्री शर्मा ने रसायन विज्ञान विषय पर “सिमेट्री एंड ग्रुप थियोरी” नामक *एक पुस्तक भी लिखी है, जो एम.एस.सी. के विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी मानी जा रही है ।*

नवाचार एवं टीएलएम में विशेष पहचान –
श्री अमित शर्मा कक्षा में विद्यार्थियों को टीएलएम (Teaching Learning Material) एवं नवाचार की सहायता से अध्यापन कराते हैं । *वर्ष 2024 एवं 2025 में उन्हें मंडल स्तर पर बेस्ट टीएलएम के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ ।*
वर्ष *2024 में जनपदीय कला समेकित शिक्षणशास्त्र प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार* प्राप्त किया |
इसके अतिरिक्त *डायट हापुड़ में आयोजित नवाचार मेले में भी वर्ष 2024 एवं 2025 में उन्हें बेस्ट नवाचार के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया ।*

विश्व रिकॉर्ड भी किया स्थापित –
*वर्ष 2006 में अमित शर्मा ने एस.एस.वी. डिग्री कॉलेज, हापुड़ में बी.एस.सी. प्रथम वर्ष के 35 छात्र-छात्राओं को लगातार 101 घंटे पढ़ाकर विश्व रिकॉर्ड भी स्थापित किया था,जो आज भी शिक्षा जगत में चर्चा का विषय है ।*
विभागीय कार्यों में अनुकरणीय योगदान –
शैक्षिक गतिविधियों के साथ-साथ श्री अमित शर्मा को सौंपे गए सभी विभागीय कार्यों का भी उन्होंने निष्ठापूर्वक निर्वहन किया है।
जुलाई 2025 में खान अकादमी कार्यक्रम में जनपद हापुड़ की प्रगति मात्र 19% थी और जनपद लो-परफॉर्मिंग श्रेणी में था ।
स्थिति सुधारने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक, हापुड़ द्वारा श्री शर्मा को जनपदीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया । उनके अथक प्रयासों से *मात्र दो सप्ताह में जनपद की प्रगति 89% तक पहुंच गई और हापुड़ जनपद हाई-परफॉर्मिंग बन गया। इसके लिए उन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।*
इसके बाद उन्हें विकसित भारत बिल्डथॉन कार्यक्रम का जनपदीय नोडल नियुक्त किया गया, जिसमें हापुड़ जनपद ने प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया । इसके लिए उन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
*विकसित उत्तर प्रदेश-2047 क्यूआर कोड स्कैन अभियान में जनपदीय नोडल अधिकारी के रूप में उत्कृष्ट योगदान हेतु उन्हें मुख्य विकास अधिकारी, हापुड़ द्वारा सम्मानित किया गया ।*
*परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में श्री शर्मा के जनपदीय नोडल अधिकारी के रूप में अथक प्रयासों से जनपद हापुड़ ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसके लिए उन्हें जिला विद्यालय निरीक्षक, हापुड़ द्वारा सम्मानित किया गया ।*

जनपदीय अध्यापक पुरस्कार भी प्राप्त –
*वर्ष 2025 में श्री अमित शर्मा को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए जनपदीय अध्यापक पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया ।*

निःशुल्क ऑनलाइन शिक्षा का सराहनीय प्रयास –
कोरोना काल से ही श्री अमित शर्मा ने अमित सर क्लासेस नामक एक *यूट्यूब चैनल के माध्यम से कक्षा 10 से 12 के विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा प्रदान करनी शुरू की । इस चैनल पर वे नेट, गेट, आईआईटी-जेईई, नीट, सीयूईटी जैसी महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक सामग्री उपलब्ध कराते हैं ।*

*चारों साक्षात्कारों में सफल होने के बाद श्री अमित शर्मा का राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयन हुआ ।*

*उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदेश के कुल 15 शिक्षकों को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है , जिसमें 2 प्रधानाचार्य और 13 अध्यापक शामिल हैं l* 13 अध्यापकों में 3 भाषा, 1 गणित, 3 विज्ञान, 3 मानविकी,2 वाणिज्य और 1 कला के अध्यापक शामिल हैं l *अमित शर्मा को यह राज्य अध्यापक पुरस्कार विज्ञान विषय में मिला है l*

श्रेय और शुभकामनाएं –
अमित शर्मा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद, परिवार, साथी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को दिया है ।* उनकी इस उपलब्धि से जनपद हापुड़ का गौरव बढ़ा है । राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयन की खबर से जनपद में खुशी की लहर दौड़ गई है और जनपद के शिक्षकों, अधिकारियों एवं नागरिकों द्वारा उन्हें निरंतर शुभकामनाएं दी जा रही हैं । *प्रधानाचार्य श्री धनपाल सिंह ने इस उपलब्धि पर शिक्षक अमित शर्मा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं l* उन्होंने कहा-
“यह गौरवपूर्ण उपलब्धि आपके अनुशासन, सतत परिश्रम, शैक्षणिक नवाचार तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।*


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page