News
हापुड़ के जंगल में शव बरामद,हत्या की आंशका
![](http://i0.wp.com/ehapuruday.com/wp-content/uploads/2025/02/Screenshot_2025-02-13-15-50-39-54_7352322957d4404136654ef4adb645042.webp?fit=473%2C312&ssl=1)
हापुड़।
थाना हापुड़ क्षेत्र के जंगल में पुलिस ने गुरुवार को एक अज्ञात शव बरामद किया। शव पर चोटों के निशान हैं। ग्रामीणों ने हत्या की आंशका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को पीएम को भेज जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार हापुड़ के
जसरूप नगर गांव में जंगल से गुरुवार दोपहर को कुछ लोग जा रहे थे, तभी उन्हें एक व्यक्ति का शव पड़े देखा,तो पुलिस को सूचित किया।
शव की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक मुनीश प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर पीएम को भेज दिया। सिर पर चोटों के निशान के कारण हत्या की आंशका जताई जा रही है।