हापुड़ के किराना मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान राकेश सिंहल व मंत्री सौरभ गोयल सहित पूरी कमेटी निर्विरोध चुनी गए , मनाया होली उत्सव

हापुड़ के किराना मर्चेंट एसोसिएशन के प्रधान राकेश सिंहल व मंत्री सौरभ गोयल सहित पूरी कमेटी निर्विरोध चुनी गए , मनाया होली उत्सव
हापुड़(यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
हापुड़ के किराना मर्चेंट एसोसिएशन के चुनाव में एक एक ही नामांकन दाखिल होने से
राकेश सिंहल (के.बी) प्रधान व सौरभ गोयल पंसारी मंत्री व अंकुर कंसल दाल मिल वाले कोषाध्यक्ष सहित पूरी कमेटी
निर्विरोध चुने गई। जिससे नवनिर्वाचित कमेटी ने होली उत्सव मनाते हुए एक दूसरे को शुभकामनाएं दी।
चुनाव अधिकारी राजेंद्र कुमार पंसारी ने बताया कि एसोसिएशन में प्रधान पद के लिए राकेश सिंघल ने ही आवेदन किया था, जिसके बाद उन्हें निर्विरोध प्रधान चुना गया।
उपप्रधान पद पर अमित जिंदल और जुगेंद्र गुप्ता, मंत्री पद पर सौरभ गोयल और कोषाध्यक्ष पद पर अंकुर कंसल को निर्विरोध चुना गया।
वहीं, दो उपमंत्री पद पर गर्व सिंघल, मनीष गोयल निर्विरोध चुने गए।
उधर किराना कमेटी ने नवज्योति कालोनी स्थित लायन्स क्लब में कार्यक्रम आयोजित कर एक दूसरे को बंधाई दी।












