ATMS College of Education Menmoms
HapurNewsUttar Pradesh

हापुड़ के उघमी इंडिया फूड एक्सपो में हुए सम्मिलित, उपमुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

हापुड़।

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईंआईए) व उ.प्र. उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग के सहयोग से लखनऊ में आयोजित “इंडिया फूड एक्सपो मंे हापुड़ के उद्यमियों ने भी भाग लिया। एक्सपो का उद्धाटन डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया था।
आईआईए हापुड़ चैप्टर अध्यक्ष पवन शर्मा की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधि मंडल ने भी इस एक्सपो में भाग लिया। इस अवसर पर आईआईए राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल द्वारा प्रदेश की खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जुड़े ईकाइयों के लिए आवश्यक पालिसी रिफॉर्म्स एवं प्रमुख समस्याओं/मुद्दों को शासन के समक्ष रखा गया। इसके सह आयोजकों में इनवेस्ट यूपी और बागवानी व खाद्य प्रसंस्करण विभाग भी शामिल है।
पवन शर्मा ने बताया कि इस आयोजन का मकसद नीति निर्माताओं, उद्योगपतियों, खाद्य प्रसंस्करणकर्ताओं, कृषि और डेयरी उद्यमों, मशीनरी और प्रौद्योगिकी प्रदाताओं, पैकेजिंग, कोल्ड चेन और लॉजिस्टिक्स, स्टार्ट-अप, शिक्षाविदो व निवेशकों को एक छत के नीचे लाना है। साथ ही फूड प्रोसेसिंग वैल्यू चेन में निवेश, तकनीकी अपनाने, कौशल विकास, एंटरप्रेन्योरशिप और रोजगार के अवसर बढ़ाना है। इस फूड एक्सपो में मुख्य रूप से इंडियाना फूड्स, फमीस, फलातो, संध्या प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, एशियन थाई फूड्स लखनऊ आदि कई ब्रांड्सा के स्टाल उपस्थित रहे। लखनऊ गए प्रतिनिधि मंडल में चैप्टर चेयरमैन पवन शर्मा, आकाश शर्मा, गौरव अग्रवाल शामिल थे।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page