हापुड़ की बेटी ने किया ज़िले का नाम रोशन, राज्य टीम में जगह बनाई

हापुड़ की बेटी ने किया ज़िले का नाम रोशन
हापुड़।
बाराबंकी में आयोजित कस्तूरबा गांधी बालिका खो-खो सलेक्शन ट्रायल में हापुड़ जिले के छात्रा ने शानदार प्रदर्शन किया। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय अठसेनी, गढ़मुक्तेश्वर की कक्षा 7 की प्रतिभाशाली छात्रा राधिका ने राज्य टीम में स्थान प्राप्त किया। ब्लॉक व्यायाम शिक्षक व खो-खो कोच अजय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राधिका अब आगामी 69वी राज्य स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी खो-खो प्रतियोगिता, जो 14अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक अयोध्या में उसमे हापुड़ जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रीतू तोमर, खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा पूजा सैनी, जिला व्यायाम शिक्षक मनप्रीत खैरा, आशा, सरिता चौधरी, गार्गी सरोहा, विद्यालय की वार्डन राधा शर्मा सहित समस्त शिक्षा परिवार ने बच्ची को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।
*बेसिक शिक्षा विभाग जनपद-हापुड़*












