ATMS College of Education Menmoms
News

हापुड़ का गर्व: Happiness Express अभियान को मिला राष्ट्रीय पहचान , नीरज गेरा को मिला राष्ट्रीय अवॉर्ड

हापुड़ का गर्व: Happiness Express अभियान को मिला राष्ट्रीय पहचान , नीरज गेरा को मिला राष्ट्रीय अवॉर्ड

हापुड़। हापुड़ से शुरू हुआ एक सामाजिक आंदोलन अब राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रभावशाली पहचान बना चुका है। Humanify Foundation के संस्थापक, विख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और विश्व रिकॉर्ड धारक नीरज गेरा को दिल्ली में आयोजित 5th MHM India Summit 2025 में प्रतिष्ठित “Best Practices in Menstrual Health Management Award” से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार उन्हें पद्मश्री साई दामोदरन एवं ग्राम्या की निदेशक
प्रीति दामोदरन द्वारा प्रदान किया गया।

यह राष्ट्रीय सम्मान उन्हें देशभर में मासिक धर्म स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य, जेंडर संवेदनशीलता, और समुदाय-आधारित शिक्षा मॉडल के लिए प्रदान किया गया-एक ऐसा कार्य जिसे उन्होंने अत्यंत निष्ठा, गहराई और संवेदनशीलता के साथ आगे बढ़ाया है।

इस आंदोलन की जड़ें हापुड़ की धरती में हैं।

“Happiness Express” अभियान का पहला सत्र वर्ष 2022 में आर्य कन्या पाठशाला, हापुड़ से शुरू हुआ, जहाँ एक साहसी बच्ची ने स्वयं अपने पीरियड्स के दौरान दीप जलाकर राष्ट्रव्यापी अभियान की शुरुआत की।

इसी अभियान ने बाद में नीरज गेरा को “किसी व्यक्ति द्वारा महिला स्वास्थ्य सत्रों की सर्वाधिक संख्या” का विश्व रिकॉर्ड दिलाया।

समाजसेवी नीरज गेरा ने बताया कि आज यह पहल 24 से अधिक राज्यों, 1.6 लाख प्रत्यक्ष लाभार्थियों, और लाखों अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित लोगों तक पहुँच चुकी है।

उनकी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित फोटो डॉक्यूमेंट्री “Sacred Stains” ने पीरियड टैबू, शर्म और समाज की चुप्पी की वैश्विक मंच पर उठाया था,जिसे राष्ट्रीय मीडिया ने प्रमुखता से प्रकाशित किया।

पुरस्कार ग्रहण के बाद नीरज गैरा ने कहा कि मेरी पहली यात्रा हापुड़ से शुरू हुई थी। आज इस मंच पर सम्मानित होना मेरे लिए भावनात्मक क्षण है। यह सम्मान-मेरे हापुड़ की बेटियों, छात्रों और स्थानीय समुदायों को समर्पित है।

उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि न केवल ह्यूमनिफ़ाई फ़ाउंडेशन
की जीत है बल्कि हापुड़ की संवेदनशीलता, जागरूकता और सामाजिक शक्ति की राष्ट्रीय पहचान भी है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

2 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page