ATMS College of Education Menmoms
News

हाथरस हादसे के बाद हापुड़ पुलिस ने श्री जगन्नाथ रथ यात्रा पदाधिकारियों को व्यवस्था बनानें के दिए निर्देश, दुकानदार सड़कों पर ना लगाएं स्टाल -शहर कोतवाल

हापुड़। जिलें की प्रतिवर्ष धूमधाम से निकलने वाली भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर हापुड़ पुलिस प्रशासन ने श्री जगन्नाथ रथ यात्रा पदाधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। साथ ही बुजुर्गों व बच्चों को यात्रा में शामिल ना होने व दुकानदारों को सड़कों पर स्टाल ना लगानें की अपील की ।

रविवार को नगर में निकलने वाली ऐतिहासिक भगवान श्री जगन्नाथ की रथ यात्रा को लेकर थाने में एसडीएम शुभम श्रीवास्तव, सीओ वरुण मिश्रा व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रघुराज सिंह ने आयोजकों के साथ कोतवाली में बैठक करने के साथ ही यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया । किन- किन रास्तों पर पुलिस ड्यूटी व बैरिकेडिंग रहेगी, इसे भी चिह्नित किया गया है। बैठक में आयोजकों ने बताया कि यात्रा में सिर्फ संकीर्तन होता है। कितने डोले होंगे आदि की जानकारी भी अधिकारियों को दी गई। प्रसाद का वितरण लोग आराम से करें, इसको लेकर भी निर्देश दिए गए हैं।

हर वर्ष की तरह इस बार भी सात जुलाई को पुराना बाजार स्थित मंदिर से लेकर श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर तक यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में करीब 20 से 30 हजार श्रद्धालु उमड़ते हैं। विशेषकर, रथ खींचने और प्रसाद वितरण करने वालों की बहुत अधिक भीड़ होती है। इसके लिए जगह-जगह लोग एकत्र रहते हैं। यही कारण है कि उमस भरी गर्मी
भी लोगों को सामना करना पड़ता है। करीब एक किलोमीटर लंबी यह यात्रा पांच से छह घंटे में जाकर पूरी हो पाती है। पूरी यात्रा की निगरानी के लिए चार मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जगन्नाथ यात्रा के दौरान यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले छोटे और संकरों रास्तों को बंद कर दिया
जाएगा। ताकि इनसे भीड़ को नियंत्रित किया जा सके।

छोटे बच्चों व बुजुर्गों को न करें शामिल

रथयात्रा के दौरान उमस और गर्मी के कारण बहुत अधिक दिक्कत होती है। यहां तक कि भीड़ भी बड़े स्तर पर उमड़ती है। ऐसे में बच्चों व बुजुर्गों का वहां से निकलना मुश्किल रहता है। यही कारण है कि इस बार छोटे बच्चों व अधिक बुजुर्गों को यात्रा में शामिल न करने की अपील की जा रही है।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page