हाउस-वाइज विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई आयोजित

हापुड़। श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल में हाउस-वाइज विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या द्वारा प्रेरणादायक शब्दों और कुछ महत्त्वपूर्ण विज्ञान संबंधी प्रश्न पूछकर की गई,जिससे छात्रों में उत्साह और जिज्ञासा का संचार हुआ। प्रधानाचार्या श्रीमती रेखा शर्मा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि विज्ञान न केवल ज्ञान बढ़ाता है,बल्कि विद्यार्थियों में तार्किक सोच और समस्या-समाधान की क्षमता का विकास भी करता है।प्रतियोगिता में सुभाष हाउस , टैगोर हाउस, अशोका हाउस और रमन हाउस के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कई रोचक एवं ज्ञानवर्धक राउंड्स के बाद टैगोर (Blue) हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।अशोका (yellow) हाउस रनर अप रही।विजेता टीम को विद्यालय प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया एवं सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई।विद्यालय परिवार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन इशिका और अंकित ने किया।सभी अध्यापकों की उपस्थिति सराहनीय रही।












