ATMS College of Education Menmoms
News

हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट पर नौकरी कर रहा सिपाही गिरफ्तार

हापुड़। जनपद बुलन्दशहर निवासी व कांस्टेबल को हाईस्कूल की फर्जी मार्कशीट पर नौकरी करनें के आरोप में धौलाना से बुलन्दशहर क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है।

धौलाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने बताया कि बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव एतमाद सराय निवासी इंद्रपाल सिंह ने वर्ष 2016 मुकदमा दर्ज कराया था कि गांव के ही कोमल सिंह ने असली जन्मतिथि छिपाकर फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से हाईस्कूल की है और इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर उसने उत्तर प्रदेश पुलिस में नौकरी हासिल की है। इस मुकदमे में क्राइम ब्रांच जांच कर रही थी। फिलहाल कोमल धौलाना थाना क्षेत्र में डायल 112 पर तैनात है।

आरोपी कांस्टेबिल कोमल को बुलन्दशहर क्राइम पुलिस गिरफ्तार कर अपनें साथ ले गई।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More
Back to top button

You cannot copy content of this page