हाईवें पर गाड़ी ने पीछे से मारी कार में टक्कर, अनियंत्रित होकर पलटी कार , दो घायल

हाईवें पर गाड़ी ने पीछे से मारी कार में टक्कर, अनियंत्रित होकर पलटी कार , दो घायल
हापुड़ (यर्थाथ अग्रवाल मुन्ना)।
थाना पिलखुवा क्षेत्र के नेशनल हाईवे- 9 पर देर रात पीछे से आ रही एक गाड़ी ने आगे चल रही कार में टक्कर मार दी। जिससे वह अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में कार चालक सहित दो लोग घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार गाजियाबाद निवासी हर्ष सिंह नेगी अपनी कार से गाजियाबाद जा रहे थे, देर रात पीछे से आ रही एक अन्य कार ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर के कारण हर्ष सिंह नेगी की कार का संतुलन बिगड़ गया और वह तेज गति में पलट गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। कार पलटने से चालक हर्ष सिंह नेगी को गंभीर चोटें आईं और वह वाहन के अंदर ही फंस गए थे।
सूचना मिलते ही पिलखुवा कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को कार से बाहर निकाला गया।












