हाईवे पर कार सवारों का स्टंट करते वीडियो सोशल वायरल पर हुआ वायरल, पुलिस जांच में जुटी

हापुड़।
हाफिजपुर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर कार सवार युवकों द्वारा स्टंटबाजी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार हाईवे पर दौड़ती नजर आ रही है, जिसकी सनरूफ से दो युवक बाहर निकलकर खतरनाक तरीके से स्टंट करते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में युवक न केवल चलती कार से बाहर निकले हुए हैं, बल्कि आपस में इशारे करते हुए वीडियो भी बनवा रहे हैं। उनकी इस लापरवाही भरी हरकत से सड़क पर चल रहे अन्य वाहन चालकों की जान भी खतरे में पड़ गई। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी राहगीर या पीछे चल रहे वाहन सवार द्वारा बनाया गया है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है। यह घटना नेशनल हाईवे जैसे व्यस्त मार्ग पर हुई, जहां हर समय भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। इस तरह की स्टंटबाजी से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई थी।
यातायात प्रभारी निरीक्षक छविराम ने बताया कि वीडियो उनके संज्ञान में आया है। वीडियो के आधार पर वाहन की पहचान की जा रही है। कार के रजिस्ट्रेशन नंबर, घटना के समय और स्थान की जांच कर संबंधित युवकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी












