ATMS College of Education Menmoms
News

हाईटेंशन तार की चपेट में आनें से ट्रक चालक की मौत

हापुड़।थाना गढ़ क्षेत्र के गांव बलवापुर के निकट गन्ने से भरे ट्रक से हाईटेंशन तार छू गया, जिसके बाद उसमें करंट से बचने के लिए ट्रक से उतरे समय चालक की मौत हो गई।

सिंभावली के गांव बीरमपुर में रहने वाले आजाद अली चीनी मिल के गांव बलवापुर में स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर अपना ट्रक चलाता था। रोजमर्रा के भांति सोमवार की दोपहर को वह घर से क्रय केंद्र पर गन्ना लेने के लिए गया था। वहां से ट्रक में गन्ना भर कर मिल के लिए जा रहा था। जैसे ही वह गांव बलवापुर में पहुंचा तो अचानक उसके ट्रक में ओवर हाइट गन्ने के भरे होने के कारण बिजली का हाईटेंशन तार गन्ने की पूली से टकरा गया। पूली से टकराने पर उसमें चिंगारी उठ गई ।

जिसको देखकर चालक ने ट्रक को वहीं पर रोक दिया ओर ट्रक से उतरने लगा। ट्रक से उतरने के दौरान उसके पैर जैसे ही जमीन पर लगे तो जमीन का अर्थ होने से वह करंट की चपेट में आने से झुलस गया। घटना को देखकर आस पास के लोगों ने उसको नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। अस्पताल में डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page