ATMS College of Education Menmoms
News

हवलदार ज्ञानेंद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण

हवलदार ज्ञानेंद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण

-पूर्व सैनिकों ने हवलदार के पिता व पत्नी को पटका पहनाकर किया सम्मानित

,हापुड़ ।

सोमवार को ग्राम शरीफपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष पति,समाजसेवी प्रमोद नागर व पूर्व सैनिक मनवीर सिंह ने हवलदार ज्ञानेन्द्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण फीता काटकर किया।

         पूर्व सैनिक मनवीर सिंह ने बताया कि हवलदार ज्ञानेंद्र सिंह पुत्र श्री भिखारी उर्फ धर्मवीर सिंह एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते थे। वह वर्ष 2004 में भारतीय सेना में सिपाही के बतौर भर्ती हुए तथा 20 साल की सेवा के उपरांत 2024 में हवलदार के रेंक से सेवारत होकर अपने परिवार के साथ ग्राम में खेती करने लगे।

उनके परिवार में उनकी पत्नी,दो बेटियां व दो पुत्र है उनकी बड़ी पुत्री जवाहर लाल विश्व विधालय दिल्ली में अध्ययनरत है तथा उसका चयन सिविल डिफेंस सर्विसेज में हो गया था।

           उन्होंने बताया कि हवलदार ज्ञानेंद्र सिंह 2024 में कावड़ लेने गये थे,वही उनका हदय गति से देहावसान हो गया। परिवार द्बारा उनकी स्मृति में उनके पैतृक ग्राम शरीफपुर में भव्य प्रतिमा बनवायी,जिसका अनावरण सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रति,समाजसेवी प्रमोद नागर,चेयरमैन सुभाष प्रधान,उपाध्यक्ष जिला सैनिक भाजपा नेता अधिकार नागर द्बारा फीता काटकर किया गया। इससे पूर्व प्रतिमा स्थल पर परिवार द्बारा हवन किया गया। पूर्व सैनिकों ने हवलदार ज्ञानेंद्र सिंह के पिता व पत्नी को पटका पहनाकर कर सम्मानित किया।


SCM Global School


Om Prime Estates M&M


Dr Lal Path Labs

Kidzee G D Public School Vikas Global School

JMS World School


Brainwaves International School


Delhi City School


Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page