हर घर तिरंगा प्रतियोगिता में दीवान पब्लिक स्कूल बना चैंपियन, डीएम ने 25 हजार रुपए का सौंपा चेक

15.8.2025
दीवान पब्लिक स्कूल हापुड़ परिसर में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े गर्व एवं उत्साह के साथ मनाया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ प्रबंध समिति के सदस्यों- श्रीमती ममता दीवान,श्री राजेश दीवान, निदेशक श्री एच. एम राउत एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभ्रा अवस्थी के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण एवं राष्ट्रीय गान के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यालय के छात्रों ने मार्च पास्ट किया जो अनुशासन,कार्य प्रणाली एवं दृढ़ता का प्रतीक था। तत्पश्चात् असंख्य सैनिकों के त्याग एवं बलिदान,भारत देश की उल्लेखनीय उपलब्धियों से युक्त ओजपूर्ण भाषण एवं श्लोक गायन ने सभी में देशभक्ति की भावना जाग्रत कर दी तो दूसरी ओर समूह गायन ‘मेरी मिट्टी मेरी शान,रग-रग में हिंदुस्तान’ एवं विविधता में एकता को प्रदर्शित करते समूह नृत्य ने सभी को भाव विभोर कर मंत्र मुक्त कर दिया।
डी.एम. हापुड़ अभिषेक पांडे द्वारा ‘ हर घर तिरंगा’ प्रतिस्पर्धा में दीवान पब्लिक स्कूल को 25 हज़ार का चेक प्रदान करते हुए चैंपियन घोषित किया ।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती शुभ्रा अवस्थी ने प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं अन्य गणमान्य अतिथियों का धन्यवाद करते हुए अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझना होगा और अपने प्रयासों को उन सपनों के प्रति समर्पित करना होगा जिन्हें देश के स्वतंत्रता सेनानियों ने देखा था। हमें अपने देश की संस्कृति एवं विकास के प्रति पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ काम करना होगा । कार्यक्रम का समापन ‘वंदे मातरम’ एवं ‘जय हिंद’ के उद्घोष के साथ हुआ ।












